वाड्रफनगर से एस के द्विवेदी की रिपोर्ट / वाड्रफनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महेवा के हरिजन पारा आंगनबाड़ी केंद्र में बेहद घटिया स्तर का खाद्य सामग्री समूह के द्वारा दिया जा रहा है।
जिसको उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्राम पंचायत के सरपंच ने कड़ा आपत्ति जताते हुए कहा इस प्रकार के सामग्रियों का आंगनवाड़ी केंद्रों में उपयोग करना बच्चों के भविष्य के लिए घातक है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता हुआ नहीं देख सकता, इसलिए समूह जो भी सामग्री केंद्रों को देती है उसमें गुणवत्ता का जांच हो व पैकिंग दिनांक व स्पाइरी दिनांक स्पष्ट हो क्योंकि यह बच्चों के भविष्य जुड़ा हुआ विषय है।
सरपंच ग्राम पंचायत महेवा के द्वारा सहायिका और आगनबाड़ी कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा गया की आप समूह के द्वारा किसी भी तरह का घटिया स्तर की सामग्री को प्राप्त नहीं करेंगे और न ही बच्चों को बना कर देंगे, अगर समूह सामग्री में सुधार नहीं करता है तो हम तत्काल समूह परिवर्तन के लिए अग्रिम कार्रवाई करेंगे, परियोजना अधिकारी व जनपद सीओ को अवगत कराएंगे।
इस पूरे विवाद को लेकर हरिजन पारा वासियों ने आंगनवाड़ी केंद्र ताला जड़ दिया। जिसको लेकर ग्राम पंचायत महेवा सरपंच के साथ साथ विभाग से आई सी डी एस सुपरवाइजर के द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया व भविष्य में इस तरह की शिकायत की पुनरावृति नहीं होगी इसकी जिम्मेवारी लेते हुए ग्रामीणों को समझाइए दी की आप लोग केंद्र को चलाने में अपना सहयोग दें और सहायिका और कार्यकर्ता से किसी भी तरह का शिकायत है तो मुझे अवगत कराएं।
साथ ही ग्रामीणों ने सरपंच व विभाग से आगनबाडी केंद्र हरिजन पारा में पेयजल आपूर्ति की मांग रखी चुकी यहाँ पेयजल का बहुत बड़ा संकट है यहां पर बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इस मांग पर तत्काल हेडपंप खनन कराने की बात कही गई।
आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन पारा में खाना पकाने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है आंगनवाड़ी केंद्र दो-तीन वर्षों से पुताई हुआ है जिससे देखने में भवन जर्जर लगता है ग्रामीणों ने सरपंच से तत्काल आंगनबाड़ी भवन को तत्काल पुताई कराने व भवन के आसपास साफ सफाई कराने की मांग की जिसको लेकर सरपंच ने तत्काल पुताई कराने व सफाई कराने की बात कही है।


