Advertisement Carousel

अवैध रूप से परिवहन करते 3 ट्रक धान जप्त

वाड्रफनगर से एस के द्विवेदी की रिपोर्ट / वाड्रफनगर तहसीलदार के द्वारा धनवार अंबिकापुर मार्ग से अवैध रूप से परिवहन करते तीन ट्रक धान जप्त किया गया है।

बता दे कि कलेक्टर बलरामपुर के निर्देशानुसार सभी मार्गों पर मुखबिर लगा रखा गया है जो अवैध रूप से परिवहन हो रहे धान व अन्य सामग्रियों की सप्लाई का सीधा रिपोर्टिंग तहसीलदार वाड्रफनगर व थाना बसंतपुर को दी जाती रही है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वाड्रफनगर ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन ट्रक धान को जप्त किया। जब्ती उपरांत तीनों ट्रक को बसंतपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है।

यह भी पता चला है की धान उत्तर प्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर तसीलदार वाड्रफनगर की कारवाही से अब अवैध परिवहन कर रहे कारोबारियों का हौसला पस्त हो गया है।

इस कार्रवाई में बसंतपुर थाना प्रभारी ए लकड़ा व स्टाफ का विशेष सहयोग रहा है। तहसीलदार वाड्रफनगर ने कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी है।

error: Content is protected !!