Advertisement Carousel

IG सरगुजा पहुँचे कोरिया, गल्ला व्यापारी के घर हुई लूट का किया मौक़ा मुआयना

कोरिया / लगातार कोरिया जिला मुख्यालय में हो रही चोरी – लुटपाट की घटनाओं के मध्य आज सरगुजा संभाग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता बैकुण्ठपुर पहुँचे और कल हुई गल्ला व्यापारी के यहाँ 5 लाख नगद सहित सोने चांदी की जेवरात लूट पर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान आईजी हिमांशु गुप्ता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी भी लिया।

बता दे कि कोरिया जिला मुख्यालय में अभी तक इस तरह की 5 घटनाएं हो चुकी है। इस दौरान आईजी हिमांशु गुप्ता मिडिया के कैमरों से बचते नजर आए। मिडिया bytes के लिए उन्होंने साफ इंकार भी किया। हालांकि उन्होंने जाँच उपरांत मिडिया को जानकारी साझा करने की बात कही है।

error: Content is protected !!