कोरिया / कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा के निर्देश पर जिले में लगातार कोचियों एवं अवैध धान खपाने वालों पर निगाह रखी जा रही है, जिससे इनमें हड़कंप मची हुई है।
इसी कड़ी में कृषि ऊपज मंडी के निरीक्षकों एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक के द्वारा विगत दिनों जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के तहसील केल्हारी अंतर्गत संचालित गुप्ता ट्रेडर्स से अवैध रूप से भण्डारित कुल 136 क्विंटल धान की जप्ती की गई। जिसमें दुकान से 16 क्विंटल एवं गोदाम से 120 क्विंटल धान शामिल है।
