श्री अकबर ने डॉक्टरों से पूछा कि क्या बाघ के शरीर पर सर्पदंश के निशान पाये गये हैं। इस पर डॉक्टरों ने बताया कि बाघ के शरीर पर बाल होने के कारण सर्पदंश के निशान नहीं दिखे, लेकिन बाघ के हृदय में कालापन और मुंह से झाग निकलने से सर्पदंश की संभावना जताई जा रही है।

श्री अकबर ने इस संबंध में बताया कि बाघ के अंगों को गहन जांच के लिए एनीमल हस्बेंड्री हॉस्पीटल बरेली भेजा गया है। जहां से विस्तृत रिपोर्ट आने पर ही बाघ की मृत्यु के कारणों के बारे में खुलासा हो सकेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।