रायपुर / जकांछ नेता, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि इतिहास की अविस्मरणीय धरोहर है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शहादत जिसे बखूबी फिल्म मणिकर्णिका में पेश किया गया है। इस फिल्म में देशभक्ति एवं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम को सजीव ढंग से फिल्माया गया है। इस फिल्म को प्रत्येक देशवासियो को देखना चाहिये जिसमे महिला के शौर्य, पराक्रम एवं देशभक्ति को अकल्पनीय तरीके से फिल्माया गया है, तथा वर्तमान में देश के महिला सशक्तिकरण के लिए यह फिल्म मार्गदर्शक है। इसी प्रकार पाकिस्तान पर हुये सर्जिकलस्ट्राईक पर आधारित फिल्म उरी में भी भारतीय सेना के पराक्रम एवं शौर्य को बखूबी फिल्माया गया है, साथ ही शिवसेना सुप्रीमो एवं प्रख्यात समाज सेवक स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के जीवन एवं संघर्ष पर बनी फिल्म ठाकरे भी आने वाली पीढ़ी को मानव सेवा का पैगाम देती है। इन फिल्मो को सभी को अवश्य देखना चाहिये।
रिजवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फिल्म मणिकर्णिका, उरी एवं ठाकरे को प्रदेश में मनोरंजन कर मुक्त करने की मांग की है, साथ ही यह भी कहा है कि अध्ययनरत विद्यार्थियो को इन फिल्मो को निःशुल्क दिखाने के लिए शिक्षा विभाग को समुचित निर्देश देने का कष्ट करें।
