Advertisement Carousel

13 लाख के ईनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

राजनांदगांव / नक्सलीयो की कथनी और करनी के फर्क को महसूस करते हुए आज 13 लाख के ईनामी नक्सली दम्पत्ति ने दुर्ग आईजी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

नक्सली दंपत्ति एसीपएस नंदू और पत्नी सती पर 9 बड़ी घटनाओं में शामिल होने का आरोप हैं। पुलिस ने नक्सली दंपत्ति को पकड़ने के लिए 13 लाख का ईनाम रखा था। आईजी रतन लाल डांगी के समक्ष दोनों ने समर्पण किया। बता दें दोनों नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के लिए करते थे।

इससे पहले नक्सलियों के एक बड़े नेता पहाड़ सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। पहाड़ सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस को जंंगल में और भी कई कामयाबी मिली थी।

इसके बाद 29 जनवरी को पल्लेमाड़ी एलओएस के सदस्य रहे लालसू पुड़ो और उसकी पत्नी कमला समुरो ने सरेंडर किया था।

पुलिस ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर नकेल कसने की कड़ी में नक्का उर्फ वेंकटराव को गिरफ्तार किया था।

error: Content is protected !!