कोरिया / जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश के साथ कोरिया जिले में भी काफी आक्रोश है। बता दे कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हुए हैं। उसी तारतम्ब में आज कोरिया जिला मुख्यालय में आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद का पुतला जलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों में इतना आक्रोश था, कि उपस्थित भीड़ ने आतंकवादी मसूद अजहर और हाफिज सईद के पुतले पर जमकर जूते बरसाए।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा अब पानी सर से ऊपर जा रहा है सीधे आर या पार की लड़ाई होनी चाहिए पाकिस्तान के घर में घुसकर वहीं उसे मारना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने सेना को फ्री हैंड कर काफी अच्छा काम किया है अब इससे आतंकियों का सफाया होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
इस दौरान बिहारी लाल राजवाडे, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, अमिताभ गुप्ता, सौरभ सिंह, प्रभाकर सिंह ,अनुराग दुबे ,सुरेंद्र चक्रधारी ,रणबीर सोनी, रमन गुप्ता, लाल दास महंत, शकील अहमद ,मोनी, दीपक गुप्ता ,मनीष बजाज, आलोक बड़ेरिया, कमलेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, अंकित गुप्ता, लकी गुप्ता, रोहित बड़ेरिया, सूरज गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, गुलाब गुप्ता, फैजान ढेबर , अंकुर जायसवाल, घनश्याम यादव, सतेंद्र राजवाडे ,पुष्पेंद राजवाडे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम संगठन के लोग उपस्थित रहे।
