Advertisement Carousel

विधायक का भाई चला रहा था अवैध क्रेशर, खनिज विभाग ने लगाया 54 हजार का जुर्माना

कोरिया जिले के खड़गवां क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे विनोद कुमार जायसवाल के क्रेशर पर खनिज विभाग ने ₹54,600 की पेनाल्टी लगाई है।

बताया जाता है कि विनोद कुमार जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के भाई हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इनके प्रेशर एवं भंडारण लीज नहीं है और लगभग 2 माह पहले 36 घन मीटर गिट्टी व बोल्डर के भंडारण हेतु पेनाल्टी लगाई थी। जिसे विनोद कुमार जायसवाल द्वारा अभी तक जमा नहीं किया गया। इसी प्रकार कोरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क बना रही एनएसपीआर कंपनी के क्रेशर में अवैध भंडारण के लिए खनिज विभाग द्वारा एक लाख 86 हजार तथा 25 हजार अलग से जुर्माना किया गया है। इसके लिए कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर टी मधुसूदन राव को नोटिस दिया जा चुका है। वहीं बचरापौड़ी की क्रेशर संचालिका सरिता सिंह पति मनोज सिंह को भी कई शर्तों का उल्लंघन करने वालों वह भंडारण करने पर लगभग ₹65 हजार का जुर्माना किया गया है।

इस संबंध में सहायक जिला खनिज अधिकारी बीएस पैकरा ने बताया कि हमारी पहली कोशिश रहती है की जिले में खनिज से संबंधित अवैध रूप से कोई भी कार्य ना हो ऐसा होने पर इन पर पेनाल्टी लगा कर शासकीय राजस्व को बढ़ाया जाता है।

error: Content is protected !!