नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संगम में स्नान करने कुंभ नगरी प्रयागराजपहुंचे. यहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. साथ ही स्नान करने से पहले और बाद में पीएम मोदी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा आरती भी की. इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और ब्राह्मणों को पीएम ने प्रसाद बांटा. वह अक्षयवट वृक्ष के भी दर्शन करेंगे. इसके बाद कुंभ मेला क्षेत्र में पीएम मोदी सफाई का जायजा भी लेंगे. पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
संगम में स्नान के बाद पीएम मोदी ने त्रिवेणी तट पर आरती की। इस दौरान सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी आरती की। पीएम मोदी ने देश में शांति स्थापना और देशवासियों के मगंल की कामना की।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. इसमें वह पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे.
बता दें कि दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ में पहले सूबे की कैबिनेट की बैठक फिर पीएम मोदी के आगमन को सियासी गलियारे में लोक सभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, जवाहर लाल नेहरू के बाद कुंभ में डुबकी लगाने वाले दूसरे पीएम हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी संगम में स्नान कर चुके हैं.
संगम स्नान के बाद पीएम मोदी ने त्रिवेणी तट पर पूजा-अर्चना की… इसके बाद पीएम गंगा पंडाल जाएंगे। पीएम मोदी गंगा पंडाल से स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ का संदेश देंगे। स्वच्छाग्रहियों, सुरक्षा कर्मियों को वह सम्मानित करेंगे। गंगा पंडाल के फूलों से सजाया गया है। गंगा पंडाल में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद हैं।
