कोरिया जिले के खड़गवां क्षेत्र के ग्राम बड़े कलुवा में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब कोरबा क्षेत्र के जंगल के रास्ते एक सरफिरा हाथी गांव में आ पहुंचा। रात्रि के समय जब ग्रामवासी नींद में थे।
आपको बता दें कि बड़े कलुआ ग्राम में हाथी का आतंक देखने को मिला। रात्रि में ही हाथी ने घर पर हमला करते हुए घर को नुकसान पहुचाया। उसके उपरांत घर के सदस्य जग गए तो देखा कि घर के पिछवाड़े से हाथी घर पर गुस चुका है तभी हो हल्ला करने पर वहा से भाग गया, पर उस समय तक एक व्यक्ति को घायल कर चुका था। थोड़ी देर में उसी गांव में एक दूसरे घर से दो सदस्य पति एवं पत्नी को मारने के उद्देश्य से हाथी दौड़ाने लगा, कुछ देर तक दौड़ाने के बाद जब महिला नही दौड़ पाई तो उसके ऊपर हाथी द्वारा ताबड़तोड़ हमला करते हुए महिला को 20 से 25 टुकड़ो में बिखेर दिया। हा ये जरूर है कि किसी तरह पति ने अपनी जान बचाई।
पति द्वारा हाथी के जाने के बाद जब अपने पत्नी की खोज बिन करना प्रारम्भ किया तो पता चला कि हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया है।
बता दे कि इससे पहले हाथी के द्वारा कोरिया जिले के बॉर्डर में भी एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है।वही खड़गवां क्षेत्र के दूसरे ग्राम मुगुम में भी एक व्यक्ति के पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जो अभी जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है जैसे ही हमे जानकारी प्राप्त हुई हम दल बल के साथ घटना स्थल में पहुच गए और ग्रामवासियों को समझाइश देते हुए न डरने की बात कही है। घटना उपरांत मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये मुवावजा राशि देने की बात कही और तत्काल राहत राशि 20 हजार दी जाने की बात कही है।
बहरहाल दखने वाली बात यह होगी कि वन विभाग के द्वारा हाथी को किस प्रकार काबू करती हैं ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सके।
