दंतेवाड़ा / में सुरक्षाबलों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक दोनों नक्लियों को सुरनार के जंगलों से पकड़ा है. इनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली साहित्य बरामद हुआ है. एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है.
नक्सल विरोधी अभियान में सुरनार आपूपारा के जंगलों से जनमिलिशिया सदस्य झटेल माडवी उम्र 24 वर्ष निवासी तेलम पटेलपारा सहित वारे मण्डावी पिता हूंगा उम्र 26 वर्ष निवासी आपूपारा सुरनार को पकड़ा.
पुलिस को सुरनार आपूपारा के जंगलों में कुछ माओवादियों की होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली साहित्य, माओवादी झण्डा व दैनिक उपयोग की साम्रग्री बरामद की है.
