Advertisement Carousel

देश अपने तीन सपूतों भगत सिह, सुखदेव, राजगुरू को कर रहा है याद

 दिल्ली / भारतीय इतिहास में 23 मार्च की तारीख एक ऐसी तारीख है जिस पर हर भारतीय को गर्व है। इसी दिन भारत के तीन सपूत भगत सिंह, सुखदेव औ राजगुरु ने देश की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। देश अपने तीन सपूतों भगत सिह, सुखदेव, राजगुरू को उनके शहीदी दिवस पर कर रहा है याद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदी दिवस पर वीर सपूतों को किया नमन।

भारत माता की रक्षा और स्वतंत्रा के लिए अपनी शहादत दी थी। अंग्रेजों ने भले ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद कर दिया, लेकिन तीनों की कुर्बानी की दास्ताँ, उनके विचार और बुलंद क्रांतिकारी स्वभाव की छवि आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।

साल 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

शहीद दिवस पर राष्‍ट्र आज महान स्‍वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनके शौर्य, देश निष्ठा को विनम्रता पूर्वक नमन किया। ट्वीट कर उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता महान बलिदानों की विरासत है, इसका आदर करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद दिवस पर वीर सपूतों को याद किया। ट्वीट कर पीएम मोदी ने आजादी के अमर सेनानी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर शत-शत नमन। भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष और आदर्श की कहानी इस देश को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर पीएम ने एक वीडियो भी साझा किया।

error: Content is protected !!