कोरिया / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री चौबे की तबीयत अभी स्थिर बनी हुयी है। वे होश में है तथा दवाओं और दुवाओं का असर हो रहा है।
इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दीपक पटेल ने श्री चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
श्री दीपक ने बताया कि वर्ष 2008से 2013 तक के दौरान जब वे दोनों निर्वाचित विधायक रहे एवं मा चौबे जी नेता प्रतिपक्ष रहें तब काफी विषयों पर उनकी आपसी बातचीत होती रही है। वे बेहद सहज सरल व्यक्तित्व वाले अच्छे नेता है। श्री चौबे जी का शीघ्र स्वास्थ्य सुधार हो ऐसी मै प्रार्थना करता हु।
बता दे कि रायबरेली में चुनावी सभा करने के बाद कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे लखनऊ के एक होटल में रूके थे जहां उन्हें शनिवार के तड़के हार्ट अटैक आया। श्री चौबे की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अभी संजय गांधी पीजीआई अस्पताल लखनऊ में भर्ती है।
