Advertisement Carousel

ISCE ने घोषित किए 12 वीं के नतीजे, श्रद्धा ने किया टॉप

रायपुर /  इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ISCE) ने 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित किए।

इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू की पुत्री श्रद्धा साहू 98.75 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। श्रध्दा ने बातचीत में कहा कि बड़े होकर अपने पापा की ही तरह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। श्रद्धा की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू की बेटी श्रद्धा रायपुर के राजकुमार कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने भूगोल और गणित विषय में जहाँ शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वहीं राजनीति विज्ञान में उन्हें 98 अंक मिले हैं। श्रद्धा ने इस सफलता के लिए अपनी मेहनत के अलावा मम्मी–पापा के निरंतर मार्गदर्शन और स्कूल में टीचरों के भरपूर प्रोत्साहन को श्रेय दिया है।

बता दें कि राजधानी के राजकुमार कॉलेज (आरकेसी) के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया।आरकेसी की ही ऐश्वर्या घोष ने 96.25 प्रतिशत अंक और रितिक अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित किए है।

error: Content is protected !!