Advertisement Carousel

पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर लगा प्रतिबंध…

कोरिया / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के अपने वादे के अनुरूप पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का पत्र जारी कर दिया था।

पुलिस मुख्यालय से पत्र आने के बाद लगभग 10 दिन पूर्व कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने भी कोरिया में साप्ताहिक अवकाश देने के किए सभी थाना प्रभारियों को पत्र भी जारी कर दिया था। लेकिन आज अचानक 16 मई को पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिख कर आगामी आदेश तक पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर रोक लगा दी है।

थाना प्रभारियों को लिखे पत्र में पुलिस कप्तान ने कहा कि अभी आदर्श आचार संहिता लगी है व शादी व लगन के सीजन की वजह से अधिकांश पुलिसकर्मी अवकाश पर है। इसलिए आगामी आदेश तक पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर रोक लगा दी गयी है।

बता दे कि पुलिस कप्तान के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों में काफी निराशा है।

error: Content is protected !!