कोरिया / गौ रक्षा – गौ सेवा में निरन्तर अपने तन मन धन से सेवा करने वाले राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे ने सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में निमार्ण होने वाले गौठान को सिर्फ ग्राम पंचायतों तक सीमित रखने पर सरकार की योजना पर चिन्ता वक्त किया है।
उन्होंने कहा की इस योजना में शहर के गौ वंश के लिए कोई जगह नही है। अनुराग दुबे ने ग्राम एव शहर के गौ वंश की तुलना में बताया कि शहर में ही ज्यादात्तर गौ वंश लावारिस रूप में घूमते दिख जायेगे। शहर में अधिकांश रूप से ये गौ वंश दुर्घटनाओं के शिकार होते है। शहर के अंदर प्लास्टिक एव होटलों से या शादी समारोह में बचा भोजन खाने से शहर के गौ वंश ज्यादा मृत होते है। इन गौ वंश का कोई निर्धारित जगह उपलब्ध नही होने के कारण ये गौ तस्करी के भी शिकार गाँव की तुलना में ज्यादा होते है।
इसलिए प्रशासन से यह मांग की है कि उनकी बहुत पुरानी मांग और शहर के गौ वंश की दयनीय स्थिति को देखते हुए कोई उचित स्थान उपलब्ध करावे। चुकी गौ सेवको के पास अब कोई भी जगह नहीं है कि घायल बीमार लावारिस शहर के गौ वशो को रख सके।
