Advertisement Carousel

केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन, राष्ट्पति के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरिया / जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के द्वारा जिला मुख्यालय के घड़ी चौक में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। छात्रावासों के चावल की कोटे की कटौती, केंद्र सरकार द्वारा केरोसिन कोटे की कटौती और पेट्रोल डीजल डीजल के दाम वृधि सहित अन्य मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में दाल भात केंद्रों और छात्रावासों के चावल की कोटे की कटौती की है और किसान गरीबों के साथ छला है मोदी मंत्रिमंडल में खरीफ फसलों के मूल्यों की घोषणा कृषि मूल्य आयोग द्वारा 2017 18 के लागत मूल्य आकलन को भी ध्यान में नहीं रखा और मौजूदा वर्ष 2018 -19 मे लागत मूल्य आकलन के आधार पर किसान के साथ धोखाधड़ी की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में केरोसिन कटौती कर गरीब विरोधी फैसले लिए गए हैं पेट्रोल एवं डीजल में 25% वैट टैक्स एवं पेट्रोल ₹2 प्रति लीटर डीजल तथा डीजल ₹1 प्रति लीटर सेस लगा कर केंद्र सरकार वसूल रही है रसोई गैस की बढ़ते दामों के कारण हितग्राही रिफिलिंग नहीं करा पा रहे हैं। बेलगाम महंगाई गरीबों की बजट बिगाड़ बजट बिगाड़ रही है।

 

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!