Advertisement Carousel

पुलिस मित्र कार्यक्रम : विद्यार्थियों को बताया गुड टच व बैड टच, फेसबुक व वाट्सएप्प, सायबर क्राईम से दूर रहने अपील

राजनांदगांव डोंगरगांव / नगर सहित अंचल में अपराध के रोकथाम तथा देशभर में नाबालिग विद्यार्थियों पर अत्याचार को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस मित्र कार्यक्रम ग्राम बीजेभाठा में आहुत किया गया। बीजेभाठा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहुत पुलिस मित्र कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई। वहीं विद्यार्थी बच्चों को विभिन्न अपराध के रोकथाम के उपायों सहित कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षकों एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय अं0चौकी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में अंचल के बीजेभाठा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहुत पुलिस मित्र क्रार्यक्रम में थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत द्वारा विद्यार्थी बच्चों को गुड टच, बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए परिचित व्यक्ति या अनजान व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर या लालच देकर एवं इच्छा के विरूद्ध गलत काम करता है तो अपने सर्वक्षेष्ठ विश्वास पात्र व्यक्तियों मॉता पिताप, शिक्षक या अन्य कोई जिम्मेदार व्यक्ति को घटना के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी देकर तत्काल पुलिस में जानकारी देकर अपराध के रोकथाम की अपील की।

यातायात एवं कैरियर मार्गदर्शन – 
पुलिस ने देशभर में नाबालिक छात्र/छात्राओ के उपर हो रहे साईबर अपराध की जानकारी देते हुए अपराध से बचने के उपाय  भी बताए। वाहन दुर्घटनो से बचने यातायात नियमो की जानकारी,साईबर अपराध जैसे ठगी, वाट्सअप, फेसबुक , ट्वीटर अंतर्गत फ्रॅाड से बचने सावधान रहने सुझाव दिया। अपने आसपास के घरेलू हिंसा, बच्चो के ऊपर हो रहे अपराध, असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना देने पर त्वरित कार्यवाई करने का अश्वासन दिया दिया।

error: Content is protected !!