कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति : कौशिक

दंतेवाड़ा / नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ले सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी पहचान है। जिनकी शक्ति की वजह से हमारी पार्टी की पहचान वैश्विक बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता संख्या जितनी अधिक होगी हम और उतने मजबूत होंगे। उन्होंने शहीद वीर विधायक भीमा मंडावी को याद करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विजय हासिल कर स्वर्गीय भीमा मंडावी को विनम्र श्रद्धांजलि देंगे। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाऊ राम कश्यप ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हमें युवा पीढ़ी को अधिक संख्या में जोड़ना होगा। समाज के हर वर्ग तक हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से पहुंचने की जरूरत है।

प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा ने कहा कि सदस्यता अभियान की गति से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर करने में सफल होंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिये पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान में जुटना होगा।

जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी ने कहा कि प्रदेश की ओर से तय सदस्यता के तथ्य को पूरा करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हम सभी को संकल्प के साथ जुट जाना होगा।

इस मौके पर कमला नाग, राजा गुप्ता, नवीन विश्वकर्मा , पिंटू उइके, रामबाबू गौतम,श्रीकुमार भदौरिया, दुर्गा सिंह चौहान, आर सी नाहर, पुतान सिंह, महेंद्र अधिकारी, दीपक बाजपेई सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!