राजनांदगांव / कलेक्टर राजनांदगाँव के निर्देशन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में संयुक्त आबकारी स्टाफ द्वारा
(1) ग्राम जैतगुंडरा थाना बागनदी के दुलीचंद दर्रों वल्द दामा उम्र 50 वर्ष के रहवासी मकान से 50 पाव देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित कुल 9 लीटर
(2) ग्राम धनडोंगरी थाना चिचोला के झनक राम चंद्रवंशी वल्द बीजेराम उम्र 55 वर्ष के रहवासी मकान से कुल 500 मिनी पाव महाराष्ट्र निर्मित प्रत्येक में 90 ml कुल 45 लीटर तथा धनुकलाल धनकर वल्द गोविन्दराम उम्र 27 वर्ष निवासी पिनकापार थाना चिचोला को बम्हनी छुरिया मार्ग में न्यू सोल्ड हीरो मैस्ट्रो से अवैध परिवहन करते 100 पाव देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित कुल 18 लीटर
तीनों प्रकरण मिलाकर कुल 72 लीटर देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित एवं एक दुपहिया वाहन जप्तकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
रेड कार्यवाही दौरान सहा. जि. आब. अधि. निरूपमा लोन्हारे राजनांदगाँव, सी पी सिंग आबकारी उपनिरीक्षक चिचोला एवं एस. के.द्विवेदी आब. उपनिरीक्षक वृत्त डोंगरगाँव उपस्थित थे।
साथ ही आरक्षकों में ओमप्रकाश सिन्हा, राकेश दुबे, संतोष अहिरवार, दीपक गुप्ता, कमल मेश्राम, कार्तिक राम चंद्रवंशी एवं निज़ाम शाह उपस्थित थे।
