Advertisement Carousel

कांग्रेस पार्टी के पत्थर धीरे-धीरे खिसक रहे हैं, केंद्रीय नेतृत्व लुंज पुंज – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर जबरदस्त तंज कसा हैं। हमारे कई सवालों का जवाब देते हुए बृजमोहन कहा हैं कि ….

पंजाब में सियासी उठा पठक चल रही है छत्तीसगढ़ में भी उसी तरह का स्थिति बनी हुई है आपको क्या लगता है?


देखे कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है कांग्रेस अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा पर है और मुझे लगता है कि कांग्रेस अपने आप ही अपने आप को समाप्त कर रही है। पंजाब की स्थिति राजस्थान की स्थिति छत्तीसगढ़ की स्थिति यह सकता है की देश में सबसे पुरानी पार्टी है उसकी नींव हिल गई है और वह भरभरा कर कभी भी गिर सकती है।

कांग्रेस के नेताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है कपिल सिब्बल बयान दे रहे हैं?


देखिए मैंने जैसा कहा कांग्रेस अब भरभरा कर गिरने वाली है कांग्रेस की जो नींव के पत्थर है कांग्रेस के जो आधार हैं वही कांग्रेस पार्टी के पत्थर धीरे-धीरे खिसक रहे हैं तो जिसकी नीव मौजूद नहीं होगी तो पार्टी कैसे बचेगी।

पंजाब की जैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में बन जाएगी क्या?


देखिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता परंतु केंद्रीय नेतृत्व अगर निर्णय नहीं लेगा तो कभी भी कोई भी धमाका हो सकता है।

15 विधायक दिल्ली गए हुए हैं और बृहस्पति जी का बयान आया है उस पर आप क्या कहेंगे?


बृहस्पति जी के बयान पर कुछ नहीं कहना है वह कभी भी कुछ भी कह सकते हैं परंतु कांग्रेस पार्टी के ऊपर तरस आ रहा है उनका केंद्रीय नेतृत्व लुंज पुंज हो गया है क्या आप उस को लकवा मार गया है पैरालिटिक का शिकार हो गया है आखिर देश में हम तो सोचते थे कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी परंतु ऐसा लगता है कि अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका क्या क्षेत्रीय राजनीतिक दल से भी कमजोर हो गई है।

error: Content is protected !!