बिलासपुर / बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही यात्री बस में आज अचानक नेहरू चौक के समीप चलती बस में आग पकड़ ली। इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। बस में बैठे यात्री उतर कर भागने लगे। फायर बिग्रेड को मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
शुक्रवार की शाम करीब साढे पांच बजे पुष्पराज टेवल्र्स की यात्री बस सीजी 10, सी 1604 बिलासपुर से मरवाही परासी जा रही थी, की नेहरू चौक के समीप चलती बस में अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलते देख किसी राहगीर ने बस चालक को बताया। बस ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।
बताया जा रहा है बैटरी शार्ट होने के कारण आग लगी। बस में बैैठे यात्री आग देखकर खौफजदा हो गए। तुरंत ही सबको बस से नीचे उतारा गया। सिविल लाइंस पुलिस और फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकरी दी गई। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। बस के इंजन में लगी आग बढ़ती जा रही थी। फायर कर्मियों ने थोड़ी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बस पूरी तरह जल गई। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

