Advertisement Carousel

स्वास्थ्य मंत्री छःग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जाना मनेंद्रगढ़ विधान सभा और नगर निगम चिरमिरी का हाल…

00 कोरोना महामारी को लेकर की बात मत्वपूर्ण जानकारी और सुरक्षा के मंत्र…

कोरिया / कोविड 19 कोरोना के प्रभाव को देखते हुए इससे संक्रमण व बचाव को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव पूरे प्रदेश पर नजर बनाए हुए हैं। लाकेडाउन के कारण वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों, विधायकों और कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधान सभा और एकलौते नगर निगम चिरमिरी का हालचाल जाना व विधायक डॉ विनय से महापौर कंचन से लगभग आधे घण्टे बात की ।

उन्होंने इस दौरान डॉ विनय जायसवाल, नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल से करोना के बारे में जानकारी ली। और सबको सजग रहने की सलाह दी। टीएस सिंहदेव ने जिला प्रशासन को भी निर्देश देने की बात कहते हुए संगठन के लोगो से मिल जुल कर करोना को हराने का आह्वान किया। विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के बाहर फंसे छात्र-छात्राओं व मजदूरों को लाने तथा निजी वाहन को एंबुलेंस के रूप में उपयोग किए जाने की मांग रखी। इसके आलावा श्रीमती कंचन जायसवाल ने भी कोरौना के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों व जरूत्तमन्द लोगों को प्रदान किए गए राहत कार्य के बारे में जानकारी दी।

error: Content is protected !!