Advertisement Carousel

CG के शासकीय सेवकों के लिए राहत की खबर वेतन में नहीं होगी किसी तरह की कटौती

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारियों के वेतन को लेकर कृषिमंत्री रविंद्र चौबे का बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कहा है कि राज्य के कर्मचारियों के वेतन में किसी प्रकार से कोई कटौती नही होगी। उन्होने कहा कि कर्मचारियों को पहले की तरह ही वेतन दिया जाएगा। इसके लिए लिए राज्य के कर्मचारी चिंता न करें।

दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर के लिए अच्‍छी खबर नहीं है, उनके महंगाई भत्‍ते (डीए)ध्महंगाई राहत में वृद्धि पर केंद्र सरकार ने जुलाई, 2021 तक रोक लगा दी है। कोरोना संकट को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्‍ते की किस्‍त का भुगतान नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!