राजनादगांव / शहर से लगे ठाकुर टोला में संचालित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ एक पालक ने अपने बच्चे के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है और पीड़ित पालक ने स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। वही कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
दरअसल राजनांदगांव शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर ठाकुर टोला में संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल संचालित किया जा रहा है शहर के चौखड़िया पारा में रहने वाले राकेश ठाकुर का पुत्र संस्कार सिटी स्कूल में कक्षा 12वीं में अध्यनरत है रोज की तरह बीते दिनों सुबह स्कूल बस में उनका बेटा स्कूल के लिए निकला लेकिन कुछ देर बाद उन्हें खबर मिली कि बेटे को फीस जमा नहीं होने की बात कर रास्ते में स्कूल बस से उतार दिया गया जिसके बाद से बच्चे की मानसिक स्थित ठीक नही है ।वही पीड़ित छात्र के पिता राकेश ठाकुर का कहना है कि उनका बेटा संस्कार सिटी स्कूलमे कक्षा 12 में पढ़ता है और रोज की तरह कल सुबह स्कूल बस से स्कूल के लिए गया लेकिन कुछ समय बाद खबर मिली कि स्कूल फीस नही पटाने की बात कह कर स्कूल बस से बच्चे को घर से 8 किलोमीटर पहले ही उतार दिया गया और बच्चा पैदल घर आया और अपनी आप बीती बताई,और कहा कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा इससे पूर्व भी अन्य बच्चों के सामने उनके बेटे को फीस के नाम पर अपमानित किया गया था उन्होंने फीस जमा कर दी है लेकिन यदि कुछ बता बकाया है तो स्कूल प्रबंधन को उन्हें नोटिस देना चाहिए था स्कूल प्रबंधन का यह रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है, स्कूल बस से उतारकर बच्चे के कोमल मन को आघात पहुंचाने का काम किया गया है, जिसकी शिकायत कलेक्टर से की है और स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वही इस मामले पर कलेक्टर ने कहां की इस पूरे मामले में संस्कार सिटी स्कूल का अलग ही कहना है और पालक का अलग बयान है, इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
