कोरिया से राकेश सिंह की कलम / चिरमिरी नगरनिगम के कांग्रेस पार्षद पर विधवा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय पोड़ी थाना पहुंच कर मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बता दे कि नगरनिगम में साफ सफाई विभाग में काम करने वाली महिला ने यह आरोप लगाया है।
गौरतलब हो कि पीड़िता विधवा महिला से पार्षद नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता था और महिला के मना करने पर सफाई विभाग से निकालने की धमकी भी देता था पार्षद। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आज पोड़ी थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला के शिकायत पत्र पर गौर करें तो उसमें लिखा है कि …पति के मृत्यु के पश्चात उनके स्थान पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के नीलम सरोवर पार्क में साफ सफाई का काम करती हूँ तथा अपने बच्चो का भरण-पोषण करती हूँ। नीलांचल रावल आत्मज भास्कर रावल वार्ड नं.3 का पार्षद हैं। वर्तमान में एम आई सी. सदस्य भी है। मैं जब भी पार्क में ड्यूटी करने जाती हूँ वह नीलांचल रावल मुझे तीन चार महीनों से परेशान करता है और छेडखानी करते हुए अश्लील हरकत करता है मुझसे नाजायज रिश्ते बनाने की मांग करता है कि यदि तुम ऐसा कर दोगी तो तुम्हे मै परमानेन्ट करवा दूगा कमिश्नर से मेरा अच्छा सम्बन्ध है। मै उसे बार – बार मना करती हु और बोल रही हु कि मैं अपने बच्चो की बड़ी मुश्किल से भरण पोषण कर रही हु आप मुझे परेशान मत किजिये। तब वह बोला कि तुम ऐसा नहीं करोगी तो मै तुम्हे काम से निकलवा दुगा। नीलांचल रावत के इन हरकत को मेरे साथ काम करने वाली श्रीमती शीतल भी जानती है। कई महीनों से उसकी उक्त हरकतो से मै बहोत परेशान हो चुकी हु और मैं घर मे अकेले अपने बच्चों के साथ रहती हु। घर मे अकेले रहने से मुझे हमेसा भय समाया रहता है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि नीलांचल रावल के विरूध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही करने की कृप्या करे।
