1 माहिन्द्रा डी आई सहित मध्यप्रदेश निर्मित 43 पेटी मदिरा जप्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

राजनांदगांव / कलेक्टर जिला राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के निर्देशन में आबकारी खैरागढ़ द्वारा धरम राज पिता रति राम वर्मा ,जाति- लोधी, उम्र- 42 वर्ष, साकिन- बहेरा भांठा (घुमका) ,थाना – घुमका , जिला – राजनांदगांव को एक सफेद रंग की महिंद्रा डी.आई.207 वाहन क्रमांक CG 08 AB 0924 मे विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल व्हिस्की 2156 पाव43 पेटी ) प्रत्येक 180-180ml. क्षमता से भरी हुई कुल मात्रा 388.080 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित को परिवहन करते हुए जाल बांधा से शेरगढ मार्ग पर शेरगढ मोड़ के पास पकड़ कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36 एवं 59-क , के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

रेड कार्यवाही के दौरान एस.आर. भांडेकर आबकारी उपनिरीक्षक, लोकनाथ इंदौरिया आबकारी आरक्षक , देवेन्द्र सिंह क्षत्रिय वाहन चालक एवं प्रदीप कुर्रे तथा उपेंद्र यादव सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहें ।

error: Content is protected !!