Advertisement Carousel

जेल में बंद अमित जोगी की तबीयत बिगड़ी, सिम्स रेफर…विधायक प्रमोद शर्मा ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

बिलासपुर / जेल में बंद अमित जोगी की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई. हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर प्राथमिक उपचार के बाद अमित जोगी को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.



आप को बता दे कि उपजेल पेंड्रारोड में बंद अमित जोगी की तबियत आज फिर से खराब हो गई। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर गौरेला के एमसीएच अस्पताल लाया गया। वही अमित जोगी के द्वारा कोर्ट में अर्जी लगाकर मेडिकल चेकअप कराए जाने की मांग की गई थी जिसपर कोर्ट ने ईलाज के लिए जेल प्रशासन से रिपोर्ट की मांग कर निर्देशित किया था। शुक्रवार शाम को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उनका ब्लड प्रेशर 180/ 220 आ रहा था इसके बावजूद उन्हें उच्च स्तरीय अस्पताल में ले जाने की व्यवस्था नहीं की जा रही थी। बढे हुए ब्लड प्रेशर के साथ लगभग 2 घंटों तक उन्होंने एम्बुलेंस का इंतज़ार किया। अंततः जेल प्रबंधन द्वारा उन्हें चिकित्सकों की टीम के साथ बिलासपुर के सिम्स के लिए रवाना किया गया। 



इधर जनता कांग्रेस से बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाये हैं. प्रमोद शर्मा ने हाई बीपी के पेशेंट अमित जोगी को रेफर करने के लिए 2 घंटे तक एम्बुलेंश नहीं मिलने का आरोप लगाया है.

विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद जब डॉक्टरों ने कह दिया था कि अमित जोगी को अन्य अस्पताल ले जाया जाये. इसके बावजूद 2 घंटे तक एम्बुलेंश उपलब्ध नहीं कराया गया.

2 घंटे बाद एम्बुलेंश आई तब जाकर अमित जोगी को बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है.

error: Content is protected !!