कोरिया / गरबा नाइट्स के.बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रथम दिन ही हजारों की संख्या में चिरिमिरी के गरबा एवं डांडिया प्रेमीयो ओर नगर वासियो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बता दे अपने देश की नवरात्रि गरबा उत्सव जो बड़ी धूम धाम से बेटियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जो यह हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान और प्रतिभा को दर्शाती है। प्रतिभागियों ने बंगाली, गुजराती, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन वेशभूषा से सुसज्जित होकर गरबा और डांडिया का बहुत ही सुंदर तरिके से नृत्यों का प्रदर्शन किया गया ऐसा मनभावक कार्यक्रम चिरमिरी नगर में देखने को मिलेगा यह हमारे लिए सौभाग्य की बातें हैं ।
यह कार्यक्रम लगातार दो दिन लगातार जनपद स्कुल बड़ा बाजार मे चलता रहेगा ओर अंतिम तीसरे दिन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार 25000, 15000 और 10000 के साथ अन्य कई आकर्षक उपहारों गरबा नाईट्स में भाग लिए प्रतिभागियो के देकर पुरुस्कृत किया जाएगा।
कॉलेज के विश्वजीत बारीक ने बताया की नागरिक बंधु गरबा एव डांडिया कार्यक्रम में सम्मिलित हो और जो प्रतिभागी का प्रदर्शन गरबा में अच्छा रहेगा उसको भी पुरूषकृत किया जायेगा और इसके साथ ही सामूहिक गरबा एवम डांडिया नृत्य में हमारे क्षेत्र के सभी बेटिया सम्मिलित हो सकती है जिनका अच्छा गरबा या डांडिया होगा उन्हें भी पुरुस्कृत किया जाएगा।


