Advertisement Carousel

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन यात्रा पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

कोरिया / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज यहां मानस भवन बैकुंठपुर में उनके जीवन यात्रा पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। गांधी जीवन दर्षन पर आधारित इस फोटो प्रदर्षनी का आयोजन 6 अक्टूबर तक किया जायेगा।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदर्शनी में लगे चित्रों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ कलेक्टर का स्वागत किया।

इस चित्र प्रदर्शनी में बापू के बाल्यकाल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलनों और अंतिम क्षणों को क्रम से संजोया गया है। प्रदर्शनी में बापू के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

error: Content is protected !!