Advertisement Carousel

युवा महोत्सव गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का आयोजन किया जाना है।

जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ना एवं उनकी प्रतिभा को निखारना है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव (दिनांक 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य) में लोकनृत्य, लोकगीत एवं वकतृत्व कला (तात्कालिक भाषण) आदि विधाओं के अतिरिक्त ष्गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहूल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ीदौड़/चाल, राॅक बैण्ड, पारंपरिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा), फूड फेस्टीवल(छत्तीसगढ़ी व्यंजनांे के आधार पर प्रतियोगिता), चित्रकला प्रतियोगिता( छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण पर आधारित) विधाएं शामिल हैं, विकासखण्ड स्तर पर आयोजित इन विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 15 नवंबर से 15 दिसम्बर के मध्य आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव (दिनांक 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य) में लोकनृत्य, लोकगीत, तात्कालिक भाषण, हारमोनियम वादन, बाँसुरी वादन, तबला वादन, कत्थक, भरत नाट्यम, एकांकी (नाटक), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तान शैली एवं कर्नाटक शैली, वीणावादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन (शास्त्रीय वादन), गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी(शास्त्रीय नृत्य) का आयोजन किया जावेगा।

युवा महोत्सव का आयोजन ओपन कैटेगरी की प्रतियोगिता पर आधारित होगा। कलाकारों के लिए आयु सीमा निर्धारित है, जिसमें 01 जनवरी 2019 की स्थिति में आयु 15 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष दोनों वर्गो में की जावेगी, जो भी प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे अपना पंजीयन 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य कार्यालय, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम, खेल परिसर राजनांदगांव में करा सकते हैं।

जिसमें हारमोनियम, वादन, बाँसुरी वादन, तबला वादन, कत्थक, भरत नाट्यम, एकांकी (नाटक), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तान शैली एवं कर्नाटक शैली, वीणावादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन (शास्त्रीय वादन), गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी(शास्त्रीय नृत्य) की विधा सम्मिलित होंगी। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त पंजीयन पर विचार नहीं किया जायेगा।

आयोजन/पंजीयन संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश एवं पंजीयन फार्म निःशुल्क कार्यालयीन समय में सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम, खेल परिसर राजनांदगांव से प्राप्त कर सकते है,। इन विधाओं के पंजीकृत आवेदकों को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी (निर्णायक दल) के समक्ष अपनी प्रस्तुति देनी होगी, जिसमें से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों/दलों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया जावेगा। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित प्रतियोगी/दल जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हो सकेंगे।

पंजीयन फार्म एवं दिशा-निर्देश जिला प्रशासन राजनांदगांव के वेबसाईट www.rajnandgaon.gov.in एवं जिला पंचायत के वेबसाईट www.zprajnandgaon.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

error: Content is protected !!