00 शासकीय कार्यालय में दिलाई जाएगी शपथ
00 सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी एकता दौड़
राजनांदगांव सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी शासकीय कार्यलयों में शपथ दिलाई जाएगी। एकता के लिए दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। एकता दौड़ सुबह साढ़े सात बजे म्युनिस्पल स्कूल ग्राउंड राजनांदगांव से शुरू होगी।
दौड़ में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, होम गार्ड के जवानों के साथ आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को एकता दौड़ में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से एकता दौड़ में हिस्सा लेने की अपील भी की है।
