कोरिया / गौ अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रेमा बाग प्रांगण में गौ रक्षा वाहिनी एवं देवराहा बाबा समिति सदस्यों के द्वारा वहां विचरण कर रही गौ माताओं को गुड़ चना रोटी और मिष्ठान खिलाकर गौ अष्टमी मनाया और गौ माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रतिज्ञा ली गई की गौ माता की सेवा सदैव करते रहेंगे।
इस दौरान गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष अनुराग दुबे ने कहा कि गौ माता सिर्फ धर्म ही नहीं हमारी आस्था और विश्वास का भी प्रतीक है। अपनी पुरातन परंपराओं में झांके तो पता चलता है कि गौ माता किस तरह परिवार का भरण पोषण करती रही है। गौमाता के दूध का उपयोग पूरा परिवार करता है । अतिरिक्त दूध से धन भी प्राप्त होता है। गोमूत्र दवा के रूप में उपयोग में लाया जाता रहा है। गोबर से जैविक खाद बनाकर धरती पर अनाज उगाया जा रहा है। यह हमारी आर्थिक समृद्धि का मार्ग भी है। हम गोबर- गोमूत्र से बने खाद- दवाइयों से बेहतर जैविक खेती कर, गुणवत्तापूर्ण अनाज का उत्पादन कर सकते हैं। आज हम देख रहे हैं कि रासायनिक खाद-दवाइयों के बेतरतीब उपयोग से अनाज का उत्पादन थोड़ा बढ़ा है, परंतु यह उत्पादित अनाज गुणवत्ता विहीन तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक हैं। ऐसे में परिवार, देश और समाज को सुरक्षित स्वास्थ्य और समृद्ध रखने के लिए गौ पालन व जैविक खेती करने की आवश्यकता समय की मांग है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पुजारी श्री देव दत्त त्रिपाठी, सीताराम बाबा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, रामजन्म सिंह, बैकुंठपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष भानु पाल, रमेश गुप्ता, आशीष शुक्ला, समानता क्रांति के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता, रणधीर सोनी रवि सिंह, अनुराग दुबे, प्रभाकर सिंह, अभय दुबे, विशाल सिंह, सुभाष साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, आशीष गुप्ता, संजय मिश्रा बिट्टू, राजेंद्र नगरिया, आयुष नामदेव, प्रसंग जयसवाल, मनोज सोनी, अरुण जैन, रजनीश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, नवीन सोनी, अजय नामदेव, राम साहू, घनश्याम साहू, युवराज रजक, कवि पांडे, बड़का, भानु एवं गौ रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य देवराहा बाबा समिति के सभी सदस्य एवं सम्मान जनों उपस्थित थे।

