राजनांदगांव / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने शंकरपुर पहुंच सड़क मार्ग को रेल्वे द्वारा अतिक्रमण/ अनाधिकृत निर्माण मान कर कार्य बंद कराने संबंधी नोटिस जारी करने के चार माह से काम बंद होने के लिए भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा स्टेशन पारा, शंकरपुर, रामनगर, शांति नगर के मतदाताओं को बरगलाने के लिए खेल खेल रही है जिसके कारण जनता की जान जोखिम में है रेल्वे प्रशासन केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के अधीन है उसके बाद भी इस सड़क में अड़ंगा भाजपा की चाल है।
प्रवक्ता दुबे ने बताया कि शंकरपुर सड़क चौड़ीकरण एवं चार नग पुलिया के लिए 228.62 लाख रूपये 17/07/2018 को राशि स्वीकृत हुई और बकायदा पी.डब्लयू. डी. के रिपोर्ट एण्ड स्पेशीफिकेशन कंडिका चार में उक्त सड़क को तत्कालिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा बताते हुए यह भी लेख बद्ध किया कि यह संपूर्ण सड़क रेल्वे की भूमि है और दिनांक 27/09/2018 को तीन माह में कार्यपूर्ण करने का कार्यादेश जारी किया गया लेकिन लोक निर्माण विभाग की अधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण तो दूर की बात प्रारंभ भी नहीं हुआ।
विधानसभा चुनाव के पहले इस क्षेत्र के 10 हजार मतदाताओं का चुनावी लाभ लेने के लिए स्वीकृति तो कर दिये लेकिन काम में गंभीरता नहीं दिखाई। इस सड़क को निर्माण के लिए उखाड़ दिया गया जिससे दर्जनों गिर कर घायल हुए एक महिला की मौत भी हुई। दक्षिण पूर्व रेल्वे ने दिनांक 9/08/2019 एवं 20/09/2019 को कार्यपालन अभियंता पी.डब्लू.डी. राजनांदगांव को पत्र लिखकर खसरा नं. 98,173,175,171 के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य को अनाधिकृत एवं अतिक्रमण बताते हुए कार्य रोकने नोटिस दिया। अब प्रश्र यह उठता है यदि रेल्वे इस सड़क को अतिक्रमण के दायरे में मानती है तो अतिक्रमण कराने वाले डॉ. रमन सिंह जिसकी घोषणा से यह अतिक्रमण रूपी कार्य स्वीकृत हुआ तो डॅ. रमन सिंह और पी.डब्लू.डी. के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करें क्योंकि डॉ. रमन की घोषणा की आड़ में स्टीमेंट में चार पुल का निर्माण दिखाकर फर्जीवाड़ा करने से नहीं चुके जबकि मौका स्थल पर मात्र एक ही पुल का स्थान है अब निर्माण कार्य रेल्वे के नोटिस से अटका है।*
प्रवक्ता दुबे ने कहा कि उक्त भूमि के पास अनेकों निर्माण हुए है और उन निर्माण को हटाने के लिए रेल्वे नेाटिस जारी करती थी और उस समय भाजपा सरकार के नेताओं के द्वारा जनता को भय दिखाकर अपने पक्ष समर्थन को मजबूर करते थे अब जब चार वार्ड की जनता के लिए सड़क का काम रूका है तो किसी भाजपा के नेता ने काम प्रारंभ करने के लिए कोई पहल न कर छ.ग. की कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण कर रहे है कि कांग्र्रेस सरकार पैसा वापस मंगा ली है।
अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपाई सच्चाई छुपा रहें है रेल्वे प्रशासन यदि इस सड़क को अतिक्रमण/अनाधिकृत निर्माण मानती है तो इस अवैध निर्माण के जनक डॉ. रमन सिंह और पी डब्लू. डी. के अधिकारियों पर कार्यवाही करें अन्यथा जनहित के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में सहयोग प्रदान करें।
