कोरिया / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गोदरीपारा के वार्ड क्रमांक-32 की छाता छाप से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर वार्ड का घोषणा पत्र जारी किया ।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने चिरमिरी निगम चुनाव में 16 सिटो पर अपना प्रत्याशी उतारा है तथा 5 सीटो पर वह निर्दलीय प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे रही है । इन्ही 5 सीटो में से एक वार्ड क्रमांक- 32 की प्रत्याशी विष्णु प्रिया साहू के हाथों सौ रुपये के स्टाम्प पेपर में वार्ड का घोषणापत्र जारी किया । गोदरीपारा के वार्ड क्रमांक-32 में कांग्रेस के प्रकाश बेहरा व भाजपा के सरोज दास के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रिया साहू, आलेख दास व महेंद्र दास मैदान में है । कांग्रेस इस सीट पर अपनी जीत का पक्का दावा कर रही है ।
वार्ड क्रमांक-32 में जहाँ भाजपा कमजोर नजर आ रही है वही कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रिया साहू के बीच टक्कर नजर आ रही है । अब उन्हें जनता कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है । नतीजा क्या होगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा ।
