Advertisement Carousel

VIDEO – केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका ने विधायक डॉ. विनय को राजनैतिक गधा कहा तो डॉ विनय ने किया पलटवार कहा उनका मानसिक दिवालियापन ऊपर स्तर पर हैं 

चिरमिरी / चिरमिरी नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए एक दिवसीय चिरमिरी प्रवास पर आई केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. जायसवाल को राजनैतिक गधा बताकर सनसनी फैला दी है ।
विवादित बयानों के लिए चर्चित केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक बयान फिर से सुर्खियों में है ।  केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने उन्हें राजनैतिक गुंडी करार दिया है ।

 

error: Content is protected !!