Saturday, May 18, 2024
Uncategorized कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में अपने जीत के पूर्व...

कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में अपने जीत के पूर्व रिकार्ड को तोड़ेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगी

-

00 जब जागना था तब भाजपाई सत्ता के नशे में मदहोश थे अब रतजगा करने से क्या फायदा ? – कांग्रेस

00 मतदान के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे भाजपा पर कांग्रेस का तंज जब जागना था तब सोए थे

रायपुर / नगर निगम, नगर पालिका के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे भाजपा पर कांग्रेस ने तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक सत्ता में भाजपा रही उस दौरान कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई में भाजपा के नेता इतने मशगूल हो गए थे कि चुनाव में जनता से किए वादे भी इनको याद नहीं रहा। अब जब जनता जाग गई है जनता भाजपा के विकास के दावों को विधानसभा में ही नकार दी है।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के झूठे घोषणा पत्र को जनता समझ गई। जनता जाग गई तब भाजपाई रतजगा कर पहरेदारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने मुहर लगा दिया है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने उमड़ी जनता की उत्साह से भाजपा भयभीत है। जन समर्थन खो चुकी भाजपा के नेता अब चुनाव परिणाम आने के पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में मिलने वाली करारी हार का बहाना तलाश रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने जो अन्याय किया है। किसानों के आर्थिक मजबूती विकास पर जो षड्यंत्र कर पाबंदी लगाने का जो प्रयत्न किया है। उसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के जरिये में भाजपा को दे दिया है। भाजपा को 15 साल तक जनता ने देखा है किस प्रकार से किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के नाम से योजना बनाकर मात्र भ्रष्टाचार करना और कमीशनखोरी करना भाजपा का मूल काम था और भाजपा का मूलमंत्र भी यही है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाओ, किसानो, युवाओ, मजदूरों, महिलाओ, गरीबों को प्रताड़ित करो और कमीशनखोरी कर अपना घर भरो।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान के बाद मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में अधिकांश नगर निगम, नगर पालिका में बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस जीत के अपने पूर्व रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान जनता की बदौलत लिखने जा रही है। भाजपा के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और नगरीय निकाय क्षेत्रों की उपेक्षा के परिणाम भाजपा को भोगने होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 1 साल के भीतर जो सर्वहारा वर्ग के लिए काम किया है, उसके परिणाम कांग्रेस पार्टी को मिलेंगे। इन 1 साल में विकास कार्यों के नाम से किसी गरीब के मकान दुकान को तोड़ा नहीं गया है बल्कि भाजपा शासनकाल में घर से बेघर हुए लोगों को बसाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी जनता ने कांग्रेस को चुन लिया है।

Latest news

पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस

रायपुर । कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में जनकल्याणकारी योजनाओं में जनता के खाते में सीधे 2 लाख...

बिभव की गिरफ्तारी पर बोले सीएम केजरीवाल- कल सभी नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपी बिभव...

भूमिहीन किसानों को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रति वर्ष देंगी 10 हजार रूपए…

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत दीनदयाल भूमिहीन कृषि...

संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी मुहर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 साल से संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा...

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, फिर खुद फंदे से लटक गया हत्यारा…

सारंगढ़। जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा...

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई

रायपुर।उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!