Advertisement Carousel

अंतागढ़ कांड भूली नहीं है राज्य की जनता खरीद – फरोख्त के सरगना और साझीदार कौन थे, सब जानते हैं – कांग्रेस

रायपुर / नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और भाजपा के सहयोगी दल जेसीसी प्रमुख अमित जोगी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार के 1 साल के कार्यो पर मुहर लगा दिया है।

भाजपा और भाजपा की बी टीम को जनता ने नकार दिया है। नगरी निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त से भाजपा और भाजपा के सहयोगी अपना संतुलन खो बैठे है। झूठे आरोपों की राजनीति करने के बजाय भाजपा और भाजपा के बी टीम को आत्ममंथन करना चाहिए आखिर छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें क्यों नकार दिया?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अंतागढ़ उपचुनाव में हुए लोकतंत्र की हत्या को भूली नहीं है। कैसे भाजपा के बी टीम ने सत्ताधारी दल भाजपा का सहयोगी बनकर अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस सहित अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त की थी। ऑडियो के माध्यम से सब कुछ जगजाहिर हो चुका है। अंतागढ़ में हुई लोकतंत्र के हत्या के मास्टरमाइंड अब अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और भाजपा की बी टीम नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिले जनादेश का सम्मान करे। भाजपा के बी टीम फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर भाजपा को सहयोग करने में लगे हुये है।

error: Content is protected !!