Advertisement Carousel

विधायक डॉ. विनय से प्रभावित होकर एक निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल..चिरमिरी नगर निगम में अब कांग्रेस पार्षदों की संख्या हुई 25..

कोरिया चिरमिरी / बुधवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल के निज निवास पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप द्वारा एक बैठक आहूत की गई, जिसमे सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस के पार्षद गण एवं कांग्रेस जन उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता सुभाष कश्यप ने की जिसमें विशेष रूप से मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं के.डोमरु रेड्डी उपस्थित रहे।
इस बैठक में मुख्यरूप से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का परिचय एवं साल व श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक में निर्दलीय पार्षद फ़िरोजा बेगम ने वॉर्ड क्रमांक 21 से दो पट्टी चुनाव चिन्ह में 259 मतों से शानदार जीत हासिल कर कांग्रेस में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

बता दे, की नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बम्फर जीत के बाद सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की विशेष बैठक रखी गई। इस दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने सर्वप्रथम सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, तत्पश्चात उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को केवल पार्टी नही बल्कि हम सभी को संकल्पित रूप से अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करें पार्टी के गाइडलाइन आलाकमान के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे विजयी हुए पार्षदों ने ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ गौरव देने का भी काम किया है, पिछले 15 सालों में पहली बार ऐसा अवसर आया है 25 पार्षदों के साथ नगर निगम में कांग्रेस का परचम लहराया।

अगली कड़ी में के.डोमरु रेड्डी ने कहा कि पार्टी अधिकृत रूप से जिसे भी महापौर व सभापति बनाएगी हमे उसका समर्थन करना होगा। उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों को पार्टी लाइन के साथ रहने की अपील की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामअवतार अलगमकर, प्रकाश तिवारी, बलदेव दास, प्रमोद सिंह, वरुण शर्मा, गोपाल द्विवेदी, दुर्गा केश्वरवानी (अल्लू), राजा मुख़र्जी, विनय रंजन, वाचस्पति दुबे, योगेश साहू, अरुण विश्वकर्मा, चन्द्रभान बर्मन व सभी नवनिर्वाचित पार्षद गण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

error: Content is protected !!