Advertisement Carousel

10 में 10 जीत पर, मोतीलाल वोरा ने CM भूपेश और मोहन मरकाम को दी बधाई

रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा ने छत्तीसगढ़ के सभी दस नगर निगमों में कांग्रेस के मेयर एवं सभापति निर्वाचन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इस ऐतिहासिक विजय के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र प्रेषित कर बधाई दी है।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक साल के कार्यकाल में हुए कार्यो को सराहा है और नगरीय निकाय चुनाव में मुहर लगाकर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहाँ एक ओर किसानों का कर्जा माफ किया, 2500 रू. की दर से धान खरीदी, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल हाफ कर, छोटे भूखंडों के पंजीयन, गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत कटौती तथा नई औद्योगिक नीति के माध्यम से व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र को गतिशीलता प्रदान की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की त्वरित निर्णय लेने की कार्यशैली ने जहांँ छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीता है, वहीं देशभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होने इस विजय के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा छत्तीसगढ़ की जनता को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

error: Content is protected !!