Advertisement Carousel

मध्य प्रदेश निर्मित 40 पेटी गोवा व्हिस्की एवं स्कार्पियो वाहन जप्त, आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही

राजनांदगांव / कलेक्टर राजनांदगाँव जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 30-01-2020 को आबकारी विभाग राजनांदगाँव द्वारा घुपसाल से दैहान मार्ग थाना गैंदाटोला में वाहन चेकिंग के दौरान महेन्द्रा स्कार्पियो वाहन क्रमांक MH 36 H 2529 में अवैध मदिरा परिवहन करते (1) शैलेष सहारे पिता नोहर सिंह महार 30 वर्ष निवासी चिलाडबरी थाना अंबागढ़ चौकी ज़िला-राजनांदगाँव (2) रिज़वान वल्द अहमद शेख 24 वर्ष निवासी देवरी ,ज़िला गोंदिया (3) शहबाज़ वल्द जावेद सैय्यद उम्र 18 वर्ष निवासी देवरी ज़िला गोंदिया महाराष्ट्र से 40पेटी गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल 2000 पाव केवल म.प्र. में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180ml कुल मात्रा 360लीटर मदिरा तथा उक्त वाहन को मौके पर जप्त किया गया उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,36 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।

रेड कार्यवाही दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी राजनांदगाँव अ/ब/डोंगरगढ, एस.के.द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त डोगरगांव/घुमका एवं आरक्षक में राकेश दुबे, सुरेंद्र झारिया, ओमप्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे।

उक्त प्रकरण में आरक्षक राकेश दुबे की भूमिका उल्लेखनीय रही हैं।

error: Content is protected !!