कोरिया / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत तृतीय चरण में विकासखंड खडगवां के ग्राम पंचायत पोंडी के मतदान केंद्र 124 के वार्ड क्रमांक 5 में पंच पद के मतपत्र में तकनीकी त्रुटि के कारण मतदान निरस्त कर दिया गया है। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग आफिसर खडगवां को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र जारी कर यहां पंच पद के निर्वाचन के लिए आगामी तिथि नियत करने का आग्रह किया है।
मतपत्र में तकनीकी त्रुटि के कारण कोरिया में मतदान निरस्त, रिटर्निंग आफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
