रायपुर के वी केयर हास्पिटल में भर्ती अस्वस्थ्य पिता से मिलकर वापस अंबिकापुर लौटने के दौरान कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के छोटे भाई एम एल भगत की कार को बीती रात बेमेतरा जिले के पास गुरुडांढ़ में बेलगाम ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इसमें कार के ड्राइवर को बहुत चोट आई है, 108 की मदद से इन्हें बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां तत्काल मरहम पट्टी कर उन सभी को रायपुर के एक निजी अस्पताल रिफर कर दिया गया। गाड़ी में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अनुज मुन्ना लाल भगत के साथ राजीव सनमानी, सोनू एक्का भी सवार थे। जिसमें राजीव सनमानी को अस्पताल से मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई है। अन्य घायलों को एहतियातन अस्पताल में सुपरविज़न हेतु रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसी को गम्भीर चोट नहीं आई है, इसके लिए में ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ। ऐसे बेलगाम वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के छोटे भाई एम एल भगत अपने पिता को देखने अंबिकापुर से रायपुर आए हुए थे, जो एक निजी अस्पताल में भरती हैं। बताया जा रहा है कि खाद्य मंत्री श्री भगत के छोटे भाई एमएल भगत का ट्रेन में रिजर्वेशन होने के बावजूद वे अपने साथियों के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे।
