Advertisement Carousel

नव निर्वाचित शहर सरकार का प्रथम महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, एम्बुलेंस सेवा और धार्मिक आयोजनों में प्रदाय पेयजल राशि घटाने पर हुई चर्चा

कोरिया चिरमिरी / नगर निगम चुनाव के पश्चात नव निर्वाचित महापौर कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में निगम परिसर में महापौर परिषद की प्रथम बैठक बुलाई गई जिसमें शहर विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुखता से की गई जहां महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा धार्मिक आयोजनों में प्रदाय की जाने पानी में ली जाने वाली राशि को कम करने की बात कही गयी, साथ ही एम्बुलेंस सेवा में ली जाने वाली राशि को घटाकर कम करने की बात रखी गयी, शहर के बीच रोड़ में मटन मार्केट को भी यथावत उचित स्थान पर ले जाने की भी चर्चा हुई साथ ही निगम क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं से हो रही परेशानियों पर भी गहन चिंता की गई ।

वहीं महापौर कंचन जायसवाल के द्वारा क्षेत्र में सभी वार्ड के पार्षदों से माँगये गये विकास कार्यों के प्रस्तावों पे चर्चा कर प्रस्ताव को स्वीकृति पर भी चर्चा की गई साथ ही राशन कार्डों पे आ रही परेशानियों पर भी चर्चा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के लिये अधिकारियों को आदेशित कर शहर में शिविर लगा कर निराकारण करने की बात कही गयी ।

बैठक में प्रमुख रूप से निगमायुक्त सुमन राज, निगम सचिव श्याप देशपाण्डे, ईई शुक्ला, विजय वधावन, स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी महापौर परिषद के सदस्य रज्जाक खान, ओमप्रकाश कश्यप, सोहन खटीक, संदीप सोनवानी, प्रेम शंकर सोनी , शिवांश जैन, श्रीमती फिरोजा बेगम, श्रीमती हेमलता मुखर्जी मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!