Advertisement Carousel

22 मार्च को रायपुर से 6 फ्लाइट्स कैंसिल, 70 से ज्यादा इंटर स्टेट बसें बंद, 50 लोकल बसों के पहिए भी थम गए

रायपुर / कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इंडिगो ने अपनी उड़ानें 22 मार्च रविवार को रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली की दो, हैदराबाद की एक कोलकाता की दो फ्लाइट रद्द की गई हैं।  वहीं इंदौर की एक उड़ान को भी रद्द किया गया है।

मालूम हो कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने एहतियातन कदम उठाने शुरु कर दिए हैं. ऐसी जानकारी मिल रही है कि एहतियात के तौर पर पूरे रायपुर शहर को लॉक डाउन किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया  है. माना जा रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जल्द इसकी तैयारी कर सकता है. साथ ही अधिकारिक तौर पर भी ये जानकारी भी दी जा सकती है.

रायपुर में फ्लाइट कैंसिलेशन की दर ज्यादा हो गई है. तो वहीं नई बुकिंग बहुत कम हो गई है. वहीं, एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने बिजली बिल के नगद भुगतान पर रोक दी है. सभी नगद संग्रहण केन्द्र बंद कर दिए गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है. अब केवल ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा. तो वहीं 70 से ज्यादा इंटर स्टेट बसें बंद कर दी गई है. साथ ही 50 लोकल बसों के पहिए भी थम गए हैं. बस में यात्रियों की संख्या भी काफी कम हो गई है. सिर्फ 25 फीसदी ही बस सड़क पर दिख रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने केे लिए देशवासियों से आह्वान किया है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम ने लोगों से 24 घंटे अपने घर पर रहने की अपील की है।

दरअसल कोरोना वायरस को फैलने के लिए इंसानी शरीर की जरूरत होती है। अगर लोग बाहर नहीं निकलकर अपने घर पर ही सुरक्षा और सावधानी बरतेंगे तो कोरोना के फैलने पर रोक लगाई जा सकती है। चाइना के कई सुनसान शहरों का वीडियो आपने सोशल मीडिया में देखा होगा। चीन के लोगों ने भी समझदारी दिखाते  हुए ठीक ऐसा ही किया था।

error: Content is protected !!