Advertisement Carousel

गुलाब ने कोरेन्टटाइन सेंटर का किया निरीक्षण, DAV में दिया इन्वेंटर और दर्जनों चिन्हित स्थानों में कांटेक्टलेस सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन का किया शुभारंभ

कोरिया / सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत मदहौली स्थित कोरेन्टटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरेन्टटाइन सेंटर में रह रहे लोगो से व्यवस्था व सुविधाओ की जानकारी ली। साथ ही विधायक ने कोरेन्टटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगो से सहयोग करने अपनी भी की और ग्राम पंचायत को अच्छी सुविधा व व्यवस्था देते रहने का निर्देश दिया।

विधायक गुलाब कमरो ने अपने दौरे के दौरान अपने घोषणा पर अमल करते हुए विधायक निधि से मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल (डीएवी) भगवानपुर में विधायक निधि से इन्वेंटर भी प्रदान किया।

इसके बाद सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने विधायक निधि से स्वीकृत कांटेक्टलेस सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन का शुभारंभ किया। विधायक द्वारा जनकपुर में तहसील कार्यालय, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना, जनपद पंचायत कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक मेंकांटेक्ट लेस डिस्पेंसर मशीन का शुभारंभ किया। वही केल्हारी व नागपुर में भी सेनेटाइजर मशीन का शुभराम्भ किया।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, एसडीएम वीरेंद्र लकड़ा, तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, थाना प्रभारी विवेक खलखो, बीएमओ डॉ राजीव रमन, नायब तहसीलदार विपुल श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, छोटेलाल वर्मा, रामकृपाल केंवट, विक्की जगवानी, देवेंद्र पाण्डे, बिज्जू शर्मा, संजीव गुप्ता, बृजलाल वर्मा, नवल सिंह, लल्ला बैगा, प्रेमवती वास्कले
राज्यमंत्री जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित नागपुर में जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू व केल्हारी थाने ने टी आई जनक राम कुर्रे, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, जनपद सदस्य मकसूद आलम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!