Advertisement Carousel

खुशखबरी – एक साथ 20 कोरोना संक्रमण से स्वस्थ मरीज डिस्चार्ज, इनमें 15 कोरिया 5 बलरामपुर जिले के, पर 61 अब भी भर्ती

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से कोविड अस्पताल में भर्ती 20 कोरोना संक्रमितों के एक साथ स्वस्थ होने की राहत भरी खबर सामने आ रही है।

बता दे कि बुधवार को कोरिया जिले की एक महिला सहित 15 मरीज व बलरामपुर जिसे के 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया हैं।

अब तक कुल 43 मरीज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्वस्थ हो चुके हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संभाग के 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कराया जा चुका है। इसमें 61 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कोरोना संक्रमित मरीजों के भेजे गए सैंपल में 20 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सभी निगेटिव मरीजों को बुधवार की देर शाम संजीवनी 108 से उनके घर तक छोड़ा गया।

खबर यह भी हैं कि कोरिया जिले के 15 मरीज तो घर चले गए लेकिन बलरामपुर जिले के 5 मरीज एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से आज नहीं लौट पाए। उन्हें 11 जून को विदा किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में संभाग के कुल अब तक 104 कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। इसमें अब तक कुल 43 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 3 वर्षीय बच्ची सहित 10 महिलाएं शामिल हैं।

error: Content is protected !!