Advertisement Carousel

डोंगरगढ भुनेश्वर बघेल को संसदीय सचिव बनाने की उठी मांग

डोंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक भुनेश्वर बघेल को संसदीय सचिव बनाने की मांग उठ रही है । सर्वाधिक वोट से जितने के बाद विधायक लगातार शहर वासियों सहित आस पास के ग्रामीणों के बीच पहुच कर लोगो की समस्याओं का हाल जाना और धीरे धीरे लोगो की समस्याओं का निराकरण भी उनके द्वारा किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर भी अपनी रुचि दिखाई और कई कार्यो का भूमि पूजन उनके द्वारा किया गया आम जनता से लगातार संपर्क बनाते हुए उन्होंने सभी लोगो की समस्याओं को सुना और करोना महामारी के समय लोगो के बीच पहुच कर गरीब परिवार की मदद की औऱ अपने सरल स्वभाव के चलते आम जनता के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाई है इनके द्वारा जनता के लिए काम करने और हर वर्ग हर समाज के लोगो के लिए हमेशा आगे रहने के कारण आज इन्हें शहर की जनता के साथ साथ ग्रामीणों के बीच इन्हें संसदीय सचिव बनाने की चर्चा जोरों पर है ।

error: Content is protected !!