कोरिया / मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सियासी उथल पुथल काफी हो रही हैं, आरोप प्रयारोप का दौर इतना बढ़ गया हैं कि शिकायत थाने पहुचने लगी हैं।
ताजा मामले की बात करें तो बता दे कि सोशल साईट के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने व छवि धूमिल करने के आरोप में पूर्व विधायक श्याम विहारी जायसवाल ने वर्तमान विधायक डॉ विनय जायसवाल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने चिरिमिरी थाने में शिकायत पत्र सौपा हैं।
आपको बता दे कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक विनय जायसवाल के द्वारा सोशल साईट फेसबुक में अपनी आईडी से शीर्षक
‘कल पूर्व विधायक जी के साथ आज कोरोना पोजेटिव हुए व्यक्ति का पूरे हल्दीबाड़ी में व्यापारी बंधुओं से लॉक डाउन के सहानभूति के लिए घूमना सही है? टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले घर से निकलना उचित है क्या?)
पोस्ट किया था।

पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्र में लिखा है कि दिनांक 20/07/2020 को चिरमिरी हल्दीबाड़ी में व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं के द्वारा विधायक व प्रशासन द्वारा उनकी आयोजित बैठक में उनकी बातों को न सुनने के कारण मुझे अवगत कराया गया। जिस पर मै स्वयं व पूर्व महापौर डम्बरू बेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, प्रदीप सलूजा, सभाशंकर गौड, पार्षद बबलू डे, मनदीप गिरी, चंदन गुप्ता के साथ व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं से मिलने पहुंचा था। विधायक विनय जायसवाल जी के द्वारा सोशल साईट पर उपरोक्त कथन अनुसार मेरे साथ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हल्दीबाड़ी में घूमा है, मैने मेरे साथ रहे लोगों के नाम बताया है उनमें से यदि किसी को कोरोना निकला ही नही है। इस कोरोना महामारी काल में विधायक विनय जायसवाल के द्वारा झूठी अफवाह फैलाने और मेरी छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है। जिस पर मामला पंजीबद्ध करते हुए कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करें।
